शाहजहांपुर, दिसम्बर 28 -- इलाके के भिठौली गांव निवासी 43 वर्षीय किसान सुखपाल पर खेत की रखबाली करते हुए सियार ने हमला कर दिया था। गम्भीर हालात में किसान का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान घायल किसान की मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम मृतक के भाई सीताराम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वीते 10 दिसम्बर को उनका भाई सुखपाल पुत्र नत्थू रात्रि में फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गया था। इसी दौरान उस पर जंगली जानवर सियार (जैकाल) ने हमला कर दिया। हमले में सुखपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने घायल अवस्था में सुखपाल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को सुखपाल की मृत्यु हो गई। सुखपाल की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.