धनबाद, मई 19 -- दुधिया गांव में सोमवार को एक सियार ने बकरियां चरा रही महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने सियार को घेरकर मार डाला। घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि दुधिया निवासी कुरैशा बीबी गांव के बगल में बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान एक सियार ने उन पर हमला कर दिया। उसी रास्ते से गुजर रहे उपमुखिया अख्तर अंसारी ने सियार को हमला करते देख शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और सियार को घेरकर मार गिराया। इसके बाद ग्रामीणों ने पास में ही लहूलुहान पड़ी महिला को उठाया और तत्काल इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि दुधिया सहित आसपास के झाड़-जंगल वाले इलाकों में सियारों का आतंक बढ़ गया है, जि...