फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 14 -- शमसाबाद। गांव समैचीपुर चितार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में काम कर रहे एक किसान पर जंगली जानवर (सियार) ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। शकील सोमवार सुबह अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे तभी अचानक एक सियार ने उन पर हमला बोल दिया। किसान ने बचाव की कोशिश की, लेकिन सियार के हमले से वह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद ले गए। जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। यह भी पढ़ें- सियार ने मां- बेटी समेत तीन पर किया हमला इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान...