पाकुड़, मई 11 -- सदर प्रखंड के लखीनारायणपुर गांव में आदमखोर सियार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक बार फिर सियार ने हमला कर सनसनी फैला दी। इस बार सियार ने छह वर्षीय मासूम जुवाईद शेख को अपना निवाला बनाने की कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को जब जुवाईद सियार के चंगुल में फंसा, तो उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की तत्परता के कारण सियार बच्चे को उठाकर ले जाने में सफल नहीं हो सका, लेकिन उसने बच्चे को बुरी तरह घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजन घायल बच्चे को लेकर सदर अस्पताल सोनाजोड़ी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर वापस लाया गया है। यह भी पढ़ें- गोविंदपुर में हाथियों का आतंक जारी, एक घर को क्षतिग्रस्त किया इधर घटना के बाद सोमवार को भाजपा नेत्री मिस्फीका हसन ने गांव पहुंच कर...