गाजीपुर, अक्टूबर 3 -- जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के जौहरपुर में गुरुवार की शाम सात बजे नित्यक्रिया के लिए बाहर निकले लोगों पर झांड़ियों से अचाकर सियारों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें पांच लोग छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें वृद्ध, महिलाएं और युवक शामिल हैं। लोगों के शोर मचाने पर सियार भागे। घटना ने लोगों ने दहशत में ला दिया है। उधर, ममले की जानकारी होने के बाद वन विभाग के न पहुंचने पर लोगों ने आक्रोश जताया है। जौहरपुर गांव के लोग शाम को घर से नित्यक्रिया के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान सियारों का झुंड अचानक झाड़ियों से बाहर निकला और लोगों को दौड़ाकर कटाने लगा। मौके पर अफरातफरी मच गई है। चपेट में आने से ग्राम फूलपुर निवासी 75 वर्षीय रामफल राम, 24 वर्षीय पिंटू राम,42 वर्षीय सोनू राम, 55 वर्षीय मुराही देवी और 40...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.