बोकारो, अप्रैल 7 -- गोमिया। प्रखंड के सियारी पंचायत अंतर्गत गोसे गांव के धमधरवा निवासी किसान शनिचरवा मांझी के दो बैलों की बीते रविवार रात वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से किसान के सामने खेती-किसानी को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बताया जाता है कि बारिश के साथ अचानक तेज वज्रपात हुआ। उस समय शनिचरवा मांझी के दोनों बैल घर के पास महुआ के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों बैल उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.