हरदोई, मार्च 25 -- बिलग्राम। अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन की वर्ष 2026 की कार्यकारिणी गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। चुनाव के बाद पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए। इनमें सभी ने निर्विरोध जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर सियाराम यादव निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष के रूप में राम प्रसाद आर्य नियुक्त हुए हैं, जबकि मंत्री पद की जिम्मेदारी शिवकुमार पाल एडवोकेट को सौंपी गई है। संयुक्त मंत्री के रूप में रामनिवास यादव एडवोकेट कार्य करेंगे। कोषाध्यक्ष पद पर सर्वेश कुमार यादव एडवोकेट को चुना गया है।इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गंगाराम एडवोकेट, संजीव कुमार यादव एडवोकेट तथा अमर सिंह यादव एडवोकेट सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.