सियाटांड़ में निकाली गई भव्य रथ यात्रा
गिरडीह, जुलाई 17 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। गुरुवार को वेव इंटरनेशनल स्कूल, आदर्शनगर, टटकरी, सियाटांड़ के परिसर में निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य डॉ. अभिषेक कुमार के निर्देशन में भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के जयघोष करते हुए रथ यात्रा में सम्मिलित हुए। रथ यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर पुनः विद्यालय परिसर में ही आकर समाप्त हुई। रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति श्रद्धा एवं जागरूकता का विकास करना तथा आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक एकता की भावना को सुदृढ़ करना था। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.