सियाचीन में 11 गढ़वाल राइफल के जवान रमेश रावत शहीद, 2 महीने लड़ी जिंदगी की जंग
काशीपुर, नवम्बर 6 -- सरहदों की रक्षा करते हुए दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात काशीपुर के वीर सपूत नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत शहीद हो गए हैं। 16वीं गढ़वाल राइफल्स की 'बी' कंपनी में तैनात रावत सियाचिन में माइनस तापमान और अत्यधिक ठंड के प्रभाव के कारण नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत के मस्तिष्क में रक्त का थक्का (ब्लड क्लॉट) जम गया था। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए उन्हें कमांड अस्पताल चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था, जहां पिछले दो महीनों से उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों और इलाज के बावजूद वह जिंदगी की जंग हार गए। गुरुवार को ढेलापुर घाट पर उन्हें पूरे सैन्य सम्मान से विदाई दी गई। परिवार में मां राजेश्वरी, पिता ख्याति सिंह रावत, पत्नी भारती, पुत्र समीर और पुत्री दीया हैं। यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.