मैनपुरी, मार्च 15 -- क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर करुआमई निवासी शहीद सूबेदार अविनाश यादव का रविवार को गांव में सलामी के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। सियाचिन में तैनाती के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था। रविवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आरके शर्मा, तोताराम यादव, पवन चौहान, गोपाल दास लोधी गांव पहुंचे और शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आगरा से आई सीओडी की टीम ने कैप्टन एसपी सिंह सिन्हा के नेतृत्व में गन सैल्यूट दिया। अंतिम संस्कार से पूर्व शव बेवर की सीमा में पहुंचने पर पांच सैकड़ा से अधिक बाइकों के समूह ने सेना के ट्रक के पीछे चलकर भारत माता की जय, शहीद सूबेदार अविनाश यादव अमर रहे के नारे लगाकर उनकी देश सेवा को प्रणाम किया। बड़ी तादात में आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.