गाज़ियाबाद, मई 26 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। साइबर अपराधियों ने सिम स्वैपिंग और डिजिटल पहचान का दुरुपयोग कर एक व्यक्ति के खाते से पौने छह लाख रुपये निकाल लिए। जालसाजों ने पीड़ित के नाम पर फर्जी निजी ऋण भी जारी करा लिया और उसकी रकम भी अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी। मोबाइल नेटवर्क बंद होने के कारण पीड़ित को बैंक से कोई संदेश या ओटीपी नहीं मिला और अपराधी लगातार खाते से लेनदेन करते रहे। साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के सदरपुर गांव निवासी ओमपाल चौधरी ने साइबर थाने में दी शिकायत में बताया कि 12 फरवरी 2026 को उनका एयरटेल नंबर अचानक बंद हो गया। शुरुआत में उन्हें तकनीकी खराबी का संदेह हुआ, लेकिन उसी दौरान साइबर अपराधियों ने उनके कोटक महिंद्रा बैंक खाते को निशाना बना लिया। जालसाजों ने उसी...