नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रौद्योगिकी नीति पर शोध करने वाली संस्था एसिया सेंटर ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि इंटरनेट आधारित संदेश सेवाओं को पंजीकृत सिम कार्ड से जोड़ने संबंधी दूरसंचार विभाग के निर्देशों से आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ सकती है। इससे छोटे कारोबारियों का खर्च बढ़ने और उनका कामकाज प्रभावित होने आशंका है। वहीं, साइबर धोखाधड़ी रोकने में व्यवस्था का सीमित फायदा होगा। भारत में सिम कार्ड से ऐप जोड़ने के नियम पर दोबारा विचार : एक अध्ययन शीर्षक से जारी रिपोर्ट 18 शहरों के 2033 उपभोक्ताओं और 17 शहरों के 353 कारोबारियों के बीच किए गए सर्वेक्षण के आधार पर निष्कर्ष पर आधारित हैं। रिपोर्ट कहती है कि दूरसंचार विभाग ने नवंबर 2025 में इंटरनेट आधारित संदेश सेवाएं देने वाले ऐप को निर्देश दिया था कि उपयोगकर्ताओं के ...