सिम फार्मिंग करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
हमीरपुर, सितम्बर 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। कूटरचित ई-केवाईसी के जरिए सिम फार्मिंग करने वाले गैंग लीडर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गैंग से जुड़े तीन युवकों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस की टीमें तब से इस गैंग के मुखिया की तलाश में थीं। गिरफ्तार गैंग लीडर के पास से 37 सिम कार्ड व दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गैंग द्वारा एक्टिवेट कराए जाने वाले सिम कार्डों से देश भर के विभिन्न प्रांतों में साइबर ठगी की दर्जनों घटनाएं अंजाम दी गई।
पुलिस कार्रवाई की जानकारी थाना साइबर क्राइम पर 21 अगस्त को महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम हुआ था। एसपी द्वारा उक्त घटनाओं के शीघ्र एवं सफल अनावरण को पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। बुधवार को थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.