शामली, मार्च 5 -- थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी में सिम कार्ड पोर्ट कराने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल युवक के भाई तस्लीम ने बताया कि गांव निवासी एक युवक सिम कार्ड पोर्ट कराने का काम करता है। कुछ दिन पहले उसके भाई रहीस पुत्र सुक्कन ने अपना सिम कार्ड पोर्ट कराया था और इसके लिए 50 रुपये भी दिए थे। सिम पोर्ट कराने के बाद उक्त आरोपी युवक ने उसे एक हेलमेट गिफ्ट भी दिया था।बताया गया कि कुछ समय बाद रहीस ने सिम पोर्ट का वेरिफिकेशन रद्द करा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.