सिम पोर्ट कराकर शिक्षक के खाते से 2.60 लाख निकाले
नवादा, जुलाई 15 -- नवादा में साइबर अपराधियों ने एक शिक्षक का सिम बिना उसकी जानकारी के दूसरे मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर पर पोर्ट कराकर उसके दो बैंक खाते से 02 लाख 60 हजार रुपये निकाल लिये। घटना 29 अप्रैल की बतायी जाती है। शिक्षक मुकेश कुमार नवादा के भदोखरा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित हैं। वह मूलत: गयाजी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर के रहने वाले हैं व गिरिधारी रविदास के पुत्र हैं। वर्तमान में वह मंगर बिगहा में किराये के एक मकान में रहते हैं।
शिकायत की प्रक्रिया शिक्षक के मुताबिक उनका सिम 29 अप्रैल से काम करना बंद कर दिया। उन्होंने 05 मई को नवादा की एक सर्विस प्रोवाइडर कम्पनी के आउटलेट में जाकर सिम दिखाया। उन्हें बताया कि उनका सिम 29 अप्रैल को पोर्ट कराया जा चुका है। इस मोबाइल नंबर से उसके दो बैंक अकाउंट लिंक थे। अका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.