फतेहपुर, अप्रैल 3 -- फतेहपुर। फर्जी मैरिज ब्यूरो खोलकर आनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पूरा नेटवर्क खंगालने में पुलिस लगी है। आरोपियों के बैंक खातों को सीज कराने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरु कराई है। साइबर सेल ने बैंकों में समन्वय स्थापित कर मेल किया है। हालांकि अभी तक खातों के सीज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। वहीं इस गैंग को थोक में सिम उपलब्ध कराने वाली कानपुर निवासी टेलीकाम कर्मी को पुलिस ने पूछताछ के लिये बुलाया है। उससे पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने शादी का सपना दिखाकर ठगी करने वाले एक संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया था। राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज में किराये के मकान में चल रहे हाईटेक कॉल सेंटर पर छापा मारकर पुलिस ने तीन युवतियों समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मौके से बड़ी संख्या मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.