सिम अपग्रेड करने के नाम पर 28 लाख खाते से निकाले
गुड़गांव, मई 12 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-47 निवासी एक व्यक्ति को सिम कार्ड अपग्रेड करने का झांसा देकर जालसाजों ने उनके बैंक खाते से 28 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना पूर्व में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में यूनिवर्ल्ड गार्डन एक निवासी सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि छह मई को उनके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को टेलीकॉम कंपनी का प्रतिनिधि बताकर उनकी सिम कार्ड को अपग्रेड करने का झांसा दिया। प्रक्रिया के नाम पर आरोपी ने पीड़ित से कुछ गोपनीय जानकारी हासिल की और उनके खाते से कुल 28 लाख रुपये निकाल लिए। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बैंक खातों की जानकारी खंगाल रही है जिनमें ठगी की राशि ट्रांसफर की गई है。 यह भी पढ़ें- बुजुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.