हरदोई, मार्च 3 -- पिहानी (हरदोई)। हरदोई जिले में पिहानी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सिमौर गांव में समय से पहले होली में आग लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। हालांकि सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया और फिर से होली लगवा दी। सिमौर गांव निवासी देव शर्मा, भगवानदीन, दीपक, महेश, राजू, सुनील, अखिलेश, आदेश आदि ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे सागर तालाब के किनारे रखी होली में आग लगा देने का आरोप लगाया। बताया कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी और सभी लोग कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर छोटेलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने फिर से व्यवस्था कराकर होली र...