सिमेंटेड बेंच अधिष्ठापन में घोर अनियमितता बरतने का आरोप
गिरडीह, जून 3 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में 15 वीं वित्त आयोग से विभिन्न पंचायतों में सिमेंटेड बेंच अधिष्ठापन में घोर अनियमितता बरते जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस कार्य में सरकारी राशि के बंदरबांट की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो एक यूनिट सिमेंटेड बेंच अधिष्ठापन में जितनी राशि का भुगतान किया गया है, वह वास्तविक कीमत से बहुत अधिक बताई जाती है। जिस कारण इस योजना में पंचायत के मुखिया एवं विभागीय मिलीभगत से सरकारी राशि के बंदरबांट पर सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार 15 वीं वित्त आयोग से बेंगाबाद के संबंधित पंचायतों के सार्वजनिक स्थानों पर बैठने के लिए सिमेंटेड बेंच लगाया गया है। बेंच की खरीदारी भेंडर के माध्यम से की गई है। इस योजना के तहत एक यूनिट में 10 सिमेंटेड बेंच लगाया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.