देवघर, दिसम्बर 31 -- जसीडीह। पटना-हावड़ा मुख्य रेलखंड के लाहाबन और सिमुलतल्ला रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक पर उत्पन्न अवरोध के कारण रेल परिचालन मंगलवार रात तक प्रभावित रहा। इसी कड़ी में ईस्टर्न रेलवे ने 31 दिसंबर 2025 को चलने वाली तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। इस संबंध में ईस्टर्न रेलवे द्वारा मंगलवार को विज्ञप्ति जारी की गई। जानकारी दी गयी है कि ट्रैक पर अवरोध के चलते यात्रियों की सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में ट्रेन नंबर- 12024 पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर- 12023 हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस तथा ट्रेन नंबर- 13288 आरा जंक्शन-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस शामिल हैं। सभी ट्रेनें 31 दिसंबर 2025 को अपनी-अपनी प्रारंभिक स्टेशनों से रवाना होने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.