बिहारशरीफ, अगस्त 4 -- सिमुलतला स्कूल में चाहिए दाखिला, तो 18 तक करें ऑनलाइन आवेदन कक्षा 6 में 120 सीटों पर मिलेगा प्रवेश, सामान्य वर्ग के लिए 200 और एससी-एसटी के लिए 50 रुपये शुल्क 10 से 12 वर्ष आयुवर्ग के छात्रों के लिए 60, तो छात्राओं के लिए भी 60 सीटें आरक्षित बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता।

आवेदन प्रक्रिया सूबे के प्रतिष्ठित सिमुलतला आवासीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने प्रवेश परीक्षा-2027 की अधिसूचना जारी करते हुए तीन से 18 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस बार भी छात्र व छात्राओं के लिए 60-60 सीटें निर्धारित हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

आवश्यक योग्यता आवेदन करने वाले अभ्यर्थी बिहार के मूल निवासी होन...