हिन्दुस्तान, मार्च 24 -- Simultala Awasiya Vidyalaya Inter Results: बिहार राज्य के विभाजन के बाद 'टॉपर्स फैक्ट्री' के नाम से मशहूर नेतरहाट स्कूल तो झारखंड चला गया, लेकिन उसकी तर्ज पर जमुई में सिमुलतला आवासीय विद्यालय खोला गया। राज्य में नेतरहाट की तरह के इकलौते रेजिडेंशियल स्कूल सिमुलतला का इंटर परीक्षा में प्रदर्शन लगातार नीचे गिरता जा रहा है। पिछले 5 वर्षों से इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में स्कूल का ग्राफ गिर रहा है। कभी टॉपर्स की फैक्ट्री कहे जाने वाले सिमुलतला स्कूल के विद्यार्थियों ने अब राज्य के टॉप 5 में जगह गंवा दिया है। इंटर परीक्षा के सोमवार को जारी रिजल्ट में सिमुलतला स्कूल के विज्ञान, वाणिज्य या कला तीनों संकायों के एक भी छात्र-छात्रा टॉप-5 में जगह नहीं बना सके। लगातार पांचवीं बार ऐसा हुआ है, जब इस प्रतिष्ठित संस्थान का कोई स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.