भागलपुर, मई 18 -- भागलपुर। सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई में 11वीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवासीय विद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 मई है। संस्थान की 104 सीटों पर विभिन्न संकाय में नामांकन लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...