पटना, अप्रैल 30 -- सिमुलतला आवासीय विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनपर अनियमितता का आरोप है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विद्यालय कार्यकारिणी समिति के सचिव भी हैं। जारी आदेश के अनुसार यह कार्रवाई सिमुलतला शिक्षा सोसाइटी शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मी अनुबंध सेवाशर्त तथा अनुशासन नियमावली के प्रावधान के आलोक में लिया गया है। निलंबन अवधि में सुनील कुमार का मुख्यालय पूर्णिया प्रमंडल क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक का कार्यालय होगा। निलंबन की अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता निर्धारित मुख्यालय में दर्ज की गयी उपस्थिति के आधार पर अनुमान्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.