देवघर, मार्च 8 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। सिमुलतला में आयोजित महायज्ञ के दौरान संभावित अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मधुपुर और किउल के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आसनसोल मंडल की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है। रेलवे के अनुसार 03537/03538 मधुपुर-किउल-मधुपुर विशेष (टीओडी) ट्रेन का संचालन 08 मार्च 2026 से 17 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इस अवधि में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 10-10 फेरे लगाएगी। महायज्ञ में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को यात्रा में सहूलियत मिल सके। निर्धारित समय के अनुसार 03537 मधुपुर-किउल विशेष ट्रेन मधुपुर स्टेशन से दोपहर 14:30 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 17:50 बजे किउल पहुंचेगी। इस दौरान ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.