सिमुलतला प्रवेश परीक्षा का नौ को जारी होगा एडमिट कार्ड
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सिमुलतला आवासीय विद्यालय के वर्ग छह में नामांकन के लिए प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड नौ अक्तूबर को जारी किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इस संबंध में निर्देश दिया गया है।सिमुलतला आवासीय विद्यालय के वर्ग छह में नामांकन के लिए प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा का आयोजन 24 अक्तूबर को होगा। 1 बजे से 3:30 बजे तक परीक्षा ली जाएगी। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी निर्धारित समय से आधा घंटे पहले 12.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर लेंगे। विद्यार्थी या उनके अभिभावक अपनी लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड का उपयोग कर वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर सकते हैं। जिले में चैपमैन प्लस 2 स्कूल में केन्द्र बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.