बेगुसराय, अगस्त 2 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, सिमुलतला, जमुई के कक्षा 6 सत्र 2027-28 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 2027 की अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 03 अगस्त से 18 अगस्त तक सिर्फ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की वेबसाइट https://biharsimultala.com है। यह भी पढ़ें- Patna News: सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन को कल से आवेदनआवेदन की जानकारी इस विद्यालय में कुल 120 सीटें पर नामांकन होगा। नामांकन में बिहार सरकार के आरक्षण नियम लागू होंगे। नामांकन के लिए आयु 01 अप्रैल 2027 को न्यूनतम 10 वर्ष और अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए। बिहार के मूल निवासी और राज्य के मान्यता प्राप्त सरकारी/निजी विद्यालय या सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूल में कक्षा 5 में अध्ययनरत बच्चे ...