सिमुलतला आवासीय विद्यालय के लिए आवेदन 18 तक
पटना, अगस्त 5 -- जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 में नामांकन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए विद्यार्थी 18 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है। कहा कि जून में विद्यालय के निरीक्षण के बाद जो निर्देश दिए थे, उन पर तेजी से अमल हो रहा है। विद्यालय में पूर्व की तरह इस सत्र में भी छात्र और छात्राओं के लिए 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे वहीं बच्चे आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु एक अप्रैल 2027 को 10 से 12 वर्ष के बीच हो। अभिभावक या विद्यार्थी विद्यालय के पोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.