जमुई, मार्च 30 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता बिहार वद्यिालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक (कक्षा 10वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम में जमुई के छात्र-छात्राओं ने अपना जलवा दिखाया है। सिमुलतला आवासीय वद्यिालय की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी ने 500 में 492 अंक (98.4%) हासिल कर राज्य में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय के ही छात्र अभिनव कुमार ने 485 अंक प्राप्त कर राज्य में छठा स्थान हासिल किया, वहीं सुरभि कुमारी ने 481 अंकों के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया है। पुष्पांजलि मूल रूप से बांका जिले के रजौन प्रखंड की रहने वाली हैं। पुष्पांजलि ने बताया कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय से पढ़कर ही उसने यह मुकाम हासिल किया है। वह रोज लगभग 15 घंटे पढ़ाई करती थीं। उसका भविष्य में साइंटिस्ट बनने का है। घर में बहुत खुशी का माहौल है; म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.