उरई, सितम्बर 6 -- कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया में शुक्रवार अर्धरात्रि बुजुर्ग रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी रघुवीर अहिरवार के घर हुई लाखों की लूट में पुलिस के हाथ अहम सुराग लग गए है।तीन चार बदमाशों ने दंपति को बंधक बनाकर नगदी-जेवरात लूटे थे। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस लुटेरों तक पहुंच गई है। एसपी के निर्देश पर सीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में टीमें लगी हैं। पुलिस के अनुसार लुटेरे करीबी ही निकले हैं और जल्द गिरफ्तारी होगी।ग्राम सिमिरिया में बीती शुक्रवार अर्धरात्रि रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी रघुवीर अहिरवार के घर हुई लूट में बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया था। रात करीब 1 बजे तीन बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे। बदमाशों ने सो रहे रघुवीर अहिरवार और उनकी पत्नी के मुंह प...