चक्रधरपुर, अप्रैल 2 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के सिमिदिरी पंचायत जाने वाली दो मुख्य सड़क पूरी तरह से जर्जर अवस्था में हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियां हो रही हैं। बाईपीड़ चौक से बनालता गांव जाने वाली सड़क दो किलोमीटर और आसनतलिया मुख्य मार्ग से सुकुरुडीह-दलकी सड़क करीबन 5 किलोमीटर तक पूरी तरह जर्जर हो गई है। दोनों सड़क पिछले कई सालों से जर्जर अवस्था में होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस कारण सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात के दिनों में होती है। बरसात के दिनों में सड़क पर बने गड्ढे में पानी भर जाने के कारण मोटरसाइकिल, साइकिल एवं चारपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। रात के समय आए दिन दुर्घटना हो रही है।बाईपीड़ से बनालता जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.