सिमालुगुड़ी में ट्रैक डूबे, कई ट्रेनें रद्द, डायवर्ट व शॉर्ट टर्मिनेट
कटिहार, जुलाई 20 -- कटिहार, एक संवाददाता असम में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण डिखौ नदी उफान पर है। इससे पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफ रेलवे) के तिनसुकिया मंडल अंतर्गत सिवसागर जिले के सिमालुगुड़ी क्षेत्र में बाढ़ की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। सिमालुगुड़ी स्टेशन यार्ड, रेलवे ट्रैक, रेलवे कॉलोनी और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए हैं। कई स्थानों पर पानी रेलवे लाइन के ऊपर से बह रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने सिमालुगुड़ी- नामटियाली तथा सिमालुगुड़ी- सेलेंघाट रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक रोक दिया है। इस कारण डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया आने-जाने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है, जबकि कई ट्रेनों को बीच रास्ते से ही समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट), बीच स्टेशन से रवाना (शॉर्ट ओरिजिनेट) अथवा पूरी तरह रद्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.