बागेश्वर, जुलाई 7 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। गोमती घाटी के सिमसाल क्षेत्र में लंबे समय से दहशत का कारण बना गुलदार मंगलवार को वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने से मैगड़ीस्टेट, सिमखेत और आसपास के गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद गुलदार को रेस्क्यू सेंटर, अल्मोड़ा भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार मैगड़ीस्टेट और सिमखेत गांव की सीमा के बीच गधेरे के आसपास यह गुलदार पिछले काफी समय से लगातार दिखाई दे रहा था। वह कई पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना चुका था, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल था। शाम ढलते ही लोग घरों से निकलने से कतराने लगे थे और बच्चों तथा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई थी। लगातार बढ़ रही घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की थी...