गिरडीह, फरवरी 23 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ दक्षिणी पूर्वी भाग को झारखंडधाम से जोड़ने वाला सिमानी नदी पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। यह कभी भी दुर्घटना हो सकता है। ऐसा नहीं कि पुल ध्वस्त होने वाला है बल्कि पुल की ढ़लाई के बाद एक लेयर ऊपर जो ढलाई की जाती है। वह ऊपरी लेयर टूट गया है उससे छड़ निकल गए हैं। इन छड़ों के और भी ज्यादा निकलने से आने जानेवाले वाहनों के संतुलन बिगड़ सकते हैं। इतना ही नहीं पुल के दोनों तरफ जो रेलिंग बनाई गई है वह भी टूट रही है। पुल का निर्माण 2013 में जिला योजना मद से हुआ था जिसकी प्राक्कलित राशि 3 करोड़ के आसपास थी। पुल बन जाने से धुरगड़गी, दलिया, तारा, अन्दरकोला, केंदुआ, छतमका, रंगामाटी, मनकडीहा, चुंगलो, नवाडीह, कोलिखा, सलैया से झारखंडधाम की दूरी घट गई। इन गांवों के लोगों को झारखंड एवं धनवार, बरजो, जनता जरीडीह जाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.