पाकुड़, मार्च 12 -- सिमलोंग ओपी थाना में बलवंत दुबे ने गुरुवार को 15 वें ओपी प्रभारी के रूप में अपना योगदान किया। बलवंत दुबे 2018 बैच के दारोगा हैं। इसके पूर्व वह नगर थाना में बतौर जेएसआई के पद पर पदस्थापित थे। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने जिस उम्मीद से मुझे थानाध्यक्ष बना कर भेजा है। उसमें मैं शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा थाना क्षेत्र में हर हाल में अवैध कार्य चलने नहीं दिया जाएगा। आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि लोग निसंकोच थाना में आकर हम से मिल अपनी परेशानियों को बताएं, उन्हें हर संभव मदद किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.