सिमलिया में पुलिसकर्मी के घर से जेवरात सहित पांच मोबाइल की चोरी
रांची, मई 17 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिमलिया गांव में चोरों ने एसएसपी आवास में कार्यरत पुलिसकर्मी देवेन्द्र उरांव के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और अन्य सामान की चोरी कर ली। इस मामले में शनिवार को पीड़िता मनी उरांव ने रातू थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, एक मई की रात चोरों ने घर में घुसकर सोने की बाली, सोने की चेन समेत कई कीमती आभूषण, पांच मोबाइल फोन, जरूरी दस्तावेज और एटीएम कार्ड चोरी कर लिए। चोरी गए सोने के आभूषणों की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि मोबाइल फोन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। जांच में जुटी पुलिस, सीसीटीवी खंगाल रही टीम:पीड़िता ने बताया कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण प्राथमिकी दर्ज कराने में देरी हुई। इधर, रातू पुलिस ने शिकायत के आधार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.