सिमलगैर में धूमधाम से मनाया गया सीएससी दिवस
पिथौरागढ़, जुलाई 16 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। नगर के सिमलगैर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। गुरुवार को जिला समन्वयक अनिल सिंह बोरा के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। आधार ऑपरेटर ज्योति बिष्ट और अमीशा ठकुराठी ने बताया कि सीएससी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक डिजिटल इंडिया की सेवाओं को प्रभावी, सुलभ और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और अन्य लोगों को विभिन्न डिजिटल सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक और प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर सुरेश पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सिमलगैर में धूमधाम से मनाया गया सीएससी दिवस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.