सिमरौली में तेंदुए की सूचना से मची अफरा तफरी
हापुड़, जून 6 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिमरौली में तेंदुए के आने से सूचना से ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। बताया गया कि बुधवार देर रात को एक मकान की छत पर तेंदुआ दिखाई दिया है। किसी ग्रामीण ने तेंदुए का मोबाइल में बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव सिमरौली में निवासी एक युवक ने बताया कि बुधवार देर रात वह अपने घर की छत पर सो रहा था। इसी बीच उसने अपनी छत पर तेंदुआ देखा। जिसे देखकर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग तथा स्थानीय प्रशासन को दी। तेंदुए की खबर फैलते ही लोगों में दहशत फैल गई। कई परिवारों ने बच्चों को घरों से बाहर निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.