दरभंगा, मई 25 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी स्थित विवाह भवन के कर्मी से 55 हजार रुपये छीनने के मामले में सिमरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें सिमरी निवासी पुनित स्पर्श ने बताया है कि उनका दरभंगा-मुजफ्फरनगर उच्च पथ 27 के पास स्थित ढाबा एवं विवाह भवन है। माधोपुर निवासी गुड्डू यादव ने बर्थडे पार्टी के लिए होटल बुक करने के उद्देश्य से फोन किया। दोनों के बीच लगभग 45 हजार रुपये में बात तय हुई। उसने बताया कि एडवांस राशि देने के लिए होटल के स्टाफ मुकेश राउत को बुलाया। स्टाफ के पहुंचने पर नगद भुगतान करने के बजाय जबरन किसी अज्ञात नंबर पर 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये। यह भी पढ़ें- खाना के रुपये मांगने पर ढाबा संचालक को बुरी तरह से पीटा स्टाफ ने जब कहा कि रुपये मलिक के नंबर पर ट्रांसफर कीजिए तो उसके साथ धक्का-मुक्की की गई। उसे रोककर र...