दरभंगा, मार्च 25 -- सिंहवाड़ा। जय श्रीराम व जय हनुमान के जयघोष के साथ ही मंगलवार को सिमरी महावीर मंदिर के प्रांगण में 121 फीट ऊंचा महावीरी झंडा खड़ा किया गया। इसी परिसर में आयोजित वासंती नवरात्र को लेकर मंगलवार को गाजे-बाजे व वैदिक विधि से बेलन्योति की रस्म अदा की गई। इस मौके पर हुई नगर परिक्रमा में बाजे-गाजे के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जय मां अंबे, जय जगदंबे के नारे से सिमरी गुंजायमान हो रहा था। स्थानीय विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा एवं जिप सदस्य ओमप्रकाश ठाकुर ने झंडा उत्सव समारोह का श्रीगणेश किया। विधायक ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से इलाके में सुख-शांति एवं समृद्धि बढ़ती है। जिप सदस्य ने कहा कि अनवरत 30 वर्षों से झंडोत्सव होता आ रहा है जो इलाके के लोगों के लिए गर्व की बात है। पूजा समिति के अध्यक्ष सत्तो ठाकुर, सचिव म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.