सहरसा, मई 21 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सहरसा-मानसी रेलखंड पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों के बीच बुधवार को सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण को लेकर रेलवे प्रशासन द्वारा 3 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया गया। यह भी पढ़ें- सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर मेगा ब्लॉक, फुट ओवरब्रिज के 11 गर्डर चढ़ेनिर्माण कार्य के दौरान ट्रेनों का परिचालन इस दौरान विशालकाय हाइड्रोलिक टेलिस्कोपिक क्रेन की सहायता से फुट ओवरब्रिज के 11 गार्डरों को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। निर्माण कार्य को लेकर स्टेशन परिसर में दिनभर हलचल बनी रही और अधिकारियों की निगरानी में कार्य पूरा कराया गया। ब्लॉक के कारण रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। कई ट्रेनें विलंब से चलीं, जबकि कुछ ट्रेनों को निकटवर्ती स्टेशन...