सिमरी बख्तियारपुर के विधायक ने फौजदारीनाथ में किया पूजा-अर्चना
दुमका, अप्रैल 5 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बाबा बासुकीनाथ मंदिर में शनिवार को बिहार के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय कुमार सिंह ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना किया। विधायक एवं उनके साथ आए पारिवारिक सदस्यों को स्थानीय पुरोहित सारंग झा, पलटू मिश्र व सहयोगियों ने विधि विधानपूर्वक बाबा बासुकीनाथ, माता पार्वती, माता काली, शत्रु संहारिणी माता एवं दस महाविद्या की पूजा-अर्चना एवं वैदिक आरती कराई। पूजन के पश्चात अपने पारिवारिक सदस्य एवं समर्थकों के साथ गंतव्य की ओर रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने पूजन व्यवस्था की प्रशंसा की एवं मंदिर प्रबंधन के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.