सहरसा, जनवरी 12 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत मोहनपुर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की शाखा खोलने की मांग को लेकर प्रयास तेज हो गए हैं। इस संबंध में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर विधायक और केंद्रीय मंत्री स्तर तक पत्राचार किया गया है। मुखिया संघ के उपाध्यक्ष संजीव कुमार जायसवाल चौधरी ने विधायक संजय कुमार सिंह को पत्र लिखकर मोहनपुर पंचायत सरकार भवन में आईपीपीबी शाखा खोले जाने की आवश्यकता से अवगत कराया। पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में मोहनपुर पंचायत में आईपीपीबी की कोई शाखा नहीं है। निकटतम शाखा लगभग 6-8 किलोमीटर दूर स्थित होने के कारण ग्रामीणों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और छात्रों को बैंकिंग व डाक सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। मांग को आगे बढ़ाते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.