सिमरी : बाइक की डिक्की तोड़कर छीन लिए जेवरात
दरभंगा, जून 3 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। अतरबेल-विशनपुर पथ पर स्वर्ण व्यवसायी से लूट की घटना की चर्चा मंगलवार को दिनभर क्षेत्र में होती रही। बताया गया है कि सिंहवाड़ा नगर पंचायत के वार्ड एक निवासी अमीरी ठाकुर के पुत्र शिबु ठाकुर सिमरी थाना क्षेत्र के बिरदीपुर चौक पर गायत्री ज्वेलर्स एंड बर्तन भंडार नामक दुकान चलाते हैं। गत एक जून की देर शाम दुकान बंद कर वे अपने पिता अमीरी ठाकुर के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। अतरबेल-विशनपुर पथ पर शिवगंगा गोदाम के पास मोड़ पर जैसे ही पहुंचे, घात लगाए एक युवक ने बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद बदमाश ने उनकी बाइक को धक्का देकर गिरा दिया। तभी पीछे से दूसरी बाइक पर सवार तीन अन्य अपराधी भी पहुंच गए। सभी बदमाशों ने मिलकर पिता-पुत्र के साथ धक्का-मुक्की की और बाइक की डिक्की तोड़ दी。 यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.