सिमरिया से लौट रहे दामाद-सास की सड़क हादसे में मौत, 10 घायल
मधुबनी, जुलाई 27 -- बेनीपट्टी। सिमरिया से गंगा स्नान कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में दामाद और उनकी मौसेरी सास की मौत हो गई, जबकि दस अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में बेनीपट्टी निवासी ललित साह (45) और रहिका थाना क्षेत्र के बसुआरा गांव निवासी उनकी मौसेरी सास मुन्नी देवी (50) शामिल हैं। घायल सभी लोग एक ही परिवार के हैं। परिजनों के अनुसार, बेनीपट्टी और बसुआरा के दो संबंधित परिवारों के 12 लोग शनिवार को गंगा स्नान के लिए सिमरिया गए थे। रविवार शाम स्नान करने के बाद सभी एक ऑटो में सवार होकर ट्रेन पकड़ने बरौनी स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान बेगूसराय जिले के पिपराडीह थाना क्षेत्र स्थित मुसलनपुर जीरो माइल के पास अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराया. यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : एक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.