चतरा, मार्च 24 -- इटखोरी निज प्रतिनिधि प्रखण्ड के नवादा गांव में श्री श्री 1008 श्रीमद देवी भागवत पुराण महायज्ञ कथा में सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास पहुंचे। इनके साथ युवा मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे । कुमार उज्ज्वल दास व मण्डल अध्यक्ष को महायज्ञ कमेटी की ओर से अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया । इसके बाद विधायक ने यज्ञ देवता का आशीर्वाद लिया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के भक्ति कार्यक्रम और पूजन समारोह में सम्मिलित होने से मन और मस्तिष्क की शुद्धि होती है साथ ही एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार पूरे शरीर में होता है। महायज्ञ में अयोध्या धाम से आईं कथा वाचिका साध्वी नीलम शास्त्री ने अपने प्रवचन से ज्ञान की गंगा बहाई । कार्यक्रम को सफल बनाने में महायज्ञ समिति के सदस्य व ग्रामीण लगे हुए है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.