सिमरिया रेफरल अस्पताल में लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
चतरा, सितम्बर 2 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। शिक्षक दिवस 5 सितंबर के गरिमामय अवसर पर सिमरिया प्रखंड में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया से पीड़ित मासूम बच्चों और गंभीर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाना है। जिला शिक्षा पदाधिकारी चतरा ने इसे लेकर सिमरिया प्रखंड के सभी कोटि के मध्य, माध्यमिक और उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा प्रभारी प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। इस बाबत रेडक्रास सोसाइटी, चतरा के आलोक में जारी इस निर्देश में कहा गया है कि रक्तदान महादान है। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले इस शिविर को ऐतिहासिक और सफल बनाने में स्कूलों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। डीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.