चतरा, अप्रैल 18 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रेफरल अस्पताल में किशोरियों को जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। इस अभियान के तहत निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाने के लिए टीका लगाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ. बी.एन. प्रसाद ने बताया कि एचपीवी संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का एक प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण के जरिए इस गंभीर बीमारी के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण की अपील सरकार द्वारा संचालित इस महत्वपूर्ण अभियान के तहत अस्पताल में यह टीका पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा ...