सिमरिया में 985 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
चतरा, अगस्त 18 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। चतरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को लावालौंग-बगरा मार्ग पर घेराबंदी कर दो अफीम तस्करों को 985 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। इस संबंध में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहब ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त की शाम करीब 5:50 बजे चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर लावालौंग से पत्थलगड्डा की ओर अवैध अफीम बेचने जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन और सघन छापेमारी के लिए सीओ गौरव कुमार राय की मौजूदगी में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लावालौंग-बगरा मार्ग पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.