चतरा, मई 2 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया थाना क्षेत्र के मुरवे ग्राम स्थित ईश्वर दयाल सिंह पेट्रोल पंप के समीप मालवाहक वाहन की चपेट में आने से 30 अप्रैल को कटिया गांव निवासी 40 वर्षीय बिखी देवी की मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सिमरिया थाना क्षेत्र के मुरवे गांव स्थित मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया था। जिससे सिमरिया-टंडवा पथ पर करीब 15 घंटे तक मालवाहक वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित रहा। जानकारी के अनुसार मृतिका बिखी देवी डाड़ी चौक से आवास योजना की राशि निकालकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान गुरुवार शाम तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की गई जान, बवाल स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.